मा० विधायक सुरेन्द्र मैथानी जी का परिचय

  • पं० सुरेन्द्र मैथानी जी का जन्म ०३ सितम्बर १९६५ को कानपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ| इनकी प्रारम्भिक शिक्षा कानपुर में ही स्थित अरविन्द विद्यामंदिर नमक विद्यालय में हुई इसके पश्चात् इनकी शिक्षा ज्ञान निकेतन , शास्त्री नगर एवं महात्मा गाँधी विद्यालय, विजय नगर से हुई|
  • १९७७ में मसकरा इंटर कालेज सहजनवां  जिला – गोरखपुर में संघ के प्रथम बार स्वयं सेवक बन, विद्यार्थी परिषद का कार्य किछात्र राजनीति प्रारंभ की एवं लगातार १९८२ तक कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ| २ वर्ष मुरारी इंटर कालेज में भी शिक्षा ग्रहण की|
  • १९८३ में हरसहाय इंटर कालेज, पी . रोड कानपुर में शिक्षा ग्रहण करते हुए बेडमिन्टन खेल में विद्यालय के कप्तान रहे| फिर डी.बी.एस. डिग्री कालेज, गोविंदनगर से १९८८ में छात्र राजनीति के अंतर्गत उपाध्यक्ष पद का नामांकन कराया, जिसमे छात्र आन्दोलन के कारन लाठी चार्ज उपरांत चुनाव रद्द हो गया|
  • १९८९ में पहली बार भारतीय जनता पार्टी के साधारण सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण की|
  • १९८९  के लगातार पार्टी के साधारण सदस्य के रूप में सक्रियता से कार्य किया, परन्तु किसी दायित्व के निर्वहन का अवसर प्राप्त नहीं हो पाया|
  • १९९५ में पार्टी के सभासद प्रत्याशी हेतु आग्रह किया, परन्तु पार्टी द्वारा टिकट प्राप्त नहीं हुआ इसी के साथ १९९२ में लगातार आजतक व्यापारी राजनीति में, व्यापारी समाज की, विभिन्न दायित्वों में रहकर सेवा की, जिसमे कानपुर महानगर के युवा मंत्री, फिर युवा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, फिर उ० प्र० के युवा के सयुंक्त महामंत्री फिर कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष, फिर भाजपा मेनबाडी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष , वर्तमान में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दायित्व का भी निर्वाहन करने का अवसर प्राप्त हो रहा है|
  • व्यापारी राजनीति मे, कानपुर महानगर की बाजारों की कई बार कानपुर बंद के संयोजक रहे और सफलतापूर्वक व्यापारी समाज के प्रबल सहयोग एवं आशीर्वाद से कानपुर को बंद कराने में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की|
  • पार्टी में सामान्य कार्यकर्त्ता के नाते से काम करते हुए, आम नागरिको की सेवा का अवसर प्राप्त हुआ|
  • तमाम कार्यक्रमों के साथ मा० श्रधेय प्रधानमंत्री भारत सरकार मा० नरेंद्र मोदी जी की उत्तर प्रदेश के अन्तर्गत २०१३ में प्रथम- ” विजय शंखनाद रैली ” कानपुर महानगर अन्तर्गत  रैली संयोजक का दायित्व सफलतापूर्वक पूर्ण किया और उक्त रैली में लगभग ६ लाख लोगो की भीड़ आने की योजना सफलतापूर्वक पूर्ण हुई|
  • पार्टी के आह्वान पर संख्या के साथ बसों को भरवाकर लगातार दिल्ली, लखनऊ, जम्मू (ट्रेन द्वारा) बंगलौर (ट्रेन द्वारा), आदि स्थानों पर जाकर पार्टी कार्यकर्त्ता के नाते उत्साहपूर्वक कार्यकर्त्ता दायित्व का निर्वाहन किया|
  • पार्टी के दायित्व के कारण से प्रथम बार सन १९९९ में जिला कार्यसमिति सदस्य मनोनीत हुए|
  • कानपुर उत्तर जिला भाजपा ” जिला कार्य समिति सदस्य  “
  • कानपुर उत्तर जिला भाजपा ” महानगर मंत्री “
  • कानपुर उत्तर जिला भाजपा ” नगर महामंत्री ” ( लगातार 3 बार महामंत्री )
  • कानपुर महानगर भाजपा ” महानगर संयोजक “
  • कानपुर महानगर भाजपा ” महानगर अध्यक्ष “
  • कानपुर उत्तर जिला भाजपा पुनः ” अध्यक्ष “
  • अतः लगातार आठवां कार्यकाल ( जिला ) नगर स्तर पर दायित्व के नाते से पूर्ण करने का अवसर प्राप्त हुआ|

  • उक्त कार्यालय में सामूहिक निर्णय, सबका सम्मान – सबका साथ, कार्यकर्ताओ में स्वीकरोति, अपने आचरण व्यवहार के कारण अभी कार्यकाल में मा० क्षेत्र, प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व का स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ| संगठन को २४ घंटे का समय दे कर लोकप्रियता, आशीर्वाद के रूप में प्राप्त हुई| प्रत्येक जनसमस्याओ को लेकर संघर्ष के परिणाम स्वरुप कुल १३ मुक़दमे राजनैतिक दर्ज हुए जिसमे 5 अभी भी विचाराधीन कार्यकर्ताओ के प्रति सौम्य एवं जनसमस्याओ और कार्यकर्ताओ के सम्मान की रक्षा के प्रति आक्रामक स्वाभाव है |

  • पार्टी के नगर निगम (मेयर/पार्षद ) चुनाव, लोकसभा चुनाव, विधान सभा चुनावो में लगातार प्रत्याशियों के सहयोगी के रूप में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया | उदहारण के नाते से उक्त चुनाव के विभिन्न दायित्वों मे चुनाव समिति सदस्य, चुनाव प्रचार प्रमुख, जनसंपर्क प्रमुख , कार्यकर्त्ता प्रमुख, संपर्क प्रमुख , व्यवस्था प्रमुख , विधान सभा चुनाव संयोजक जैसे अनेक दायित्वों के निर्वाहन के अवसर के कारण अनेक अनुबह्व प्राप्त हुआ|