अध्यक्ष

श्री स्‍वतंत्र देव सिंह

प्रदेश अध्यक्ष – भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश 

मा० श्री स्वतंत्र देव सिंह का जन्म मिर्जापुर जिले में 13 फरवरी 1964 को हुआ था। इनकी मां का नाम श्रीमती रामा देवी और पिता का नाम श्री अल्लर सिंह है। मिर्जापुर जनपद में जन्मे श्री स्वतंत्र देव सिंह जी ने बुन्देलखंड के जालौन को अपनी कर्मभूमि बनाई। यहीं से राजनीति की शुरुआत करते हुए इन्होंने प्रदेश की राजनीति में अपनी एक खास पहचान बनाई। बिना किसी राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले परिवार में जन्मे श्री स्वतंत्रदेव सिंह जी का सियासत में कदम रखने वाले अपने परिवार के पहले व्यक्ति हैं। जो आरएसएस से जुड़कर वर्तमान में बीजेपी जैसी राजनीतिक पार्टी के माध्यम से प्रदेश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

श्री स्वतंत्र देव सिंह का सियासी सफर

1986- राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े 

1988- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री 

1991- भारतीय जनता युवा मोर्चा के कानपुर के प्रभारी 

1994- बुन्देलखण्ड क्षेत्र के युवा मोर्चा प्रभारी 

1996 व 1998- भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री 

2001- भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्‍यक्ष 

2004- विधान परिषद सदस्य 

2004 से 2010- प्रदेश महामंत्री 

2010 से 2012- प्रदेश उपाध्यक्ष 

2012 से 2017- प्रदेश महामंत्री 

2013-पश्चिम क्षेत्र प्रभारी 

2014- प्रदेश सदस्यता प्रमुख 

2017- प्रदेश सरकार में राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) परिवहन एवं प्रोटोकॉल व राज्‍य मंत्री बिजली विभाग का दायित्‍व

जन्म की तारीख – 13/02/1964