
पं० सुरेन्द्र मैथानी
"विधायक" 212 गोविन्द नगर विधानसभा कानपुर


मा० विधायक श्री सुरेन्द्र मैथानी जी का परिचय

पं० सुरेन्द्र मैथानी जी का जन्म ०३ सितम्बर १९६५ को कानपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ| इनकी प्रारम्भिक शिक्षा कानपुर में ही स्थित अरविन्द विद्यामंदिर नमक विद्यालय में हुई इसके पश्चात् इनकी शिक्षा ज्ञान निकेतन , शास्त्री नगर एवं महात्मा गाँधी विद्यालय, विजय नगर से हुई|
१९७७ में मसकरा इंटर कालेज सहजनवां जिला – गोरखपुर में संघ के प्रथम बार स्वयं सेवक बन, विद्यार्थी परिषद का कार्य कि छात्र राजनीति प्रारंभ की एवं लगातार १९८२ तक कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ| २ वर्ष मुरारी इंटर कालेज में भी शिक्षा ग्रहण की|
१९८३ में हरसहाय इंटर कालेज, पी . रोड कानपुर में शिक्षा ग्रहण करते हुए बेडमिन्टन खेल में विद्यालय के कप्तान रहे| फिर डी.बी.एस. डिग्री कालेज, गोविंदनगर से १९८८ में छात्र राजनीति के अंतर्गत उपाध्यक्ष पद का नामांकन कराया, जिसमे छात्र आन्दोलन के कारन लाठी चार्ज उपरांत चुनाव रद्द हो गया|
१९८९ में पहली बार भारतीय जनता पार्टी के साधारण सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण की|
मा० विधायक श्री सुरेन्द्र मैथानी जी की उपलब्धियाँ

- रू 23 लाख की लागत से 20 नगर सबमर्सिबल पम्पों का अधिष्ठापन।
- रू 10.23 लाख से वार्ड-74 म.नं. 13 ए से तात्याटोपे नगर तक नई सीवर लाइन का निर्माण।
- रू 04.94 लाख से वार्ड-30 में म.नं. 117/एल-89 से ए.बी.सी. अपार्टमेन्ट तक सीवर लाइन।
- रू 12.06 लाख से शिवा जी पार्क में मार्बल/टाइल्स तथा सुरक्षा हेतु एल्युमिनियम जाली।
- रू 13.08 लाख से 100 नगर सोलर लाइटों का अधिष्ठापन।
- रू 12.36 लाख से पर्यावरण पार्क रतनलाल नगर में इंटरलॉकिंग निर्माण।
- रू 8.36 लाख से वीर सवारकर पार्क दबौली में इंटरलॉकिंग निर्माण।
- रू 20.11 लाख से बर्रा-7 में बी- 628 राजेन्द्र कुमार शुक्ला के घर के सामने पार्क सुन्दरीकरण।
- रू 11.64 लाख से वार्ड- 9 में अम्बेडकर नगर पार्क में निर्मित चबूतरे पर टीनशेड।
- रू 10.29 लाख से सेक्टर- ई गुजैनी में म.नं. ई-96 के सामने पार्क में इंटरलॉकिंग निर्माण।
- रू 7.6 लाख से वार्ड 91 में म.नं. 452/1 से 452/6 तक सी.सी. रोड व नाला निर्माण।
- रू 10.92 लाख से बर्रा-5 में गिरजाशंकर तिवारी के घर के सामने पार्क का सुन्दरीकरण।
- रू 8.23 लाख से वार्ड- 25 में अरमपुर स्टेट में कैलाश नगर पुलिया तक सी.सी. रोड निर्माण।